फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल में दिक्कत, दूसरे दिन भी नहीं जारी हुई आईटीआई की मेरिट सूची

विज्ञापन
आईटीआई, भिरड़ाना। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर पहली मेरिट सूची दूसरे दिन भी विभाग जारी नहीं कर पाया। दिनभर विद्यार्थी सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। विभाग की तरफ से प्राचार्य को सूचना दी गई थी कि सोमवार रात 11 बजे सूची जारी होगी लेकिन नहीं हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह सूचना दी गई कि 12 बजे जारी होगी लेकिन नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विभाग ने सोमवार को सूची जारी करने का शेड्यूल जारी किया था। अधिकारियों की माने तो पोर्टल में दिक्कत के कारण पहली मेरिट सूची जारी नहीं हो पा रही है। विभाग ने दाखिले के लिए चार मेरिट सूची जारी करनी है। इसी के आधार पर विभाग विद्यार्थियों के आईटीआई में दाखिले करेगा।
विज्ञापन

कोट
मेरिट सूची सोमवार को जारी होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कत आ रही है।
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई, भिरड़ाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें