फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाएंगी निजी कंपनियां

विज्ञापन
डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने को लेकर जारी किए जाने वाले टेंडर को लेकर मीटिंग करते हुए - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर से डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने का ठेका नगर परिषद प्राइवेट फर्म को देने जा रहा है। प्राइवेट फर्म ही शहर में घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करेगी और उसे डंपिग प्वाइंट तक पहुंचाएगी। इसके लिए सोमवार तक पांच फर्में आगे आई हैं। 19 दिसंबर को खुलने वाले टेंडर से पहले सोमवार को इन पांच प्राइवेट फर्मों ने नप अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन

टेंडर भरने के लिए तैयार फर्म में हिसार की शिवा सिक्योरिटी एवं प्लेसमेंट, हर्षित कंट्रेक्टर, राध्य कंट्रेक्टर, सिरसा की द सिरसा भोले तथा जयपुर की बेस्ट टाउन वेस्ट शामिल है। स्वच्छता सर्वेक्षण के जिला संयोजक सौरभ कुमार ने फर्मों को डोर ट डोर कूड़ा इकट्ठा करने और उसमें से गीला-सूखा को अलग-अलग करने व उसे डंपिंग प्वाइंट तक ले जाकर उसकी कंपोस्ट खाद बनाने के नियमों के बारे में बताया। सौरभ ने कहा कि जो फर्म टेंडर भरना चाहती है उसे नप द्वारा जारी किए गए 100 नंबर के टेस्ट को पास करना होगा। इसमें अलग-अलग नियमों के मुताबिक नंबर दिए गए हैं। जिसमें टर्न ओवर, अनुभव और मेन पॉवर आदि शामिल है।
दो टेंडर करेगा नप जारी :
नगर परिषद डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने और उसमें गीला-सूखा अलग करके डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाने और इसके बाद डंपिंग प्वाइंट पर इसकी खाद बनाने के दो टेंडर जारी करेगा। नप इसलिए भी जल्दी कर रहा, क्योंकि अगले माह से स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

-------
जो फर्म डोर टू डोर कूड़ा करने का ठेका लेना चाहती हैं उन्हें टेंडर के लिए आवेदन करना होगा। पांच फर्में आवेदन के लिए तैयार हैं और इन्होंने मीटिंग की है। जो नियमों पर खरा उतरेगी उसे टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सौरभ कुमार, जिला संयोजक, स्वच्छता सर्वेक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें