फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कराटे में प्रिंस ने जीती ट्रॉफी और 11000 रुपये का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सती माता मंदिर में आयोजित द्वितीय इंटर स्कूल और सीनियर ओपन कराटे चैंपियनशिप में प्रिंस ने 11000 रुपये और ट्रॉफी जीती है। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के जिला सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें रतिया, जाखल, भूना, फतेहाबाद, भट्टू के अलावा जयपुर, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, रोहतक, हिसार, सिरसा और मनसा की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक समिति अध्यक्ष केवल मेहता अध्यक्ष ब्लॉक समिति रतिया, वकील सारण सरपंच हंसगा, गगनदीप सिंह, नरेश शर्मा प्रतिनिधि, रामनिवास पूनिया, कुलदीप मूंड ने किया। प्रतियोगिता में लड़कों के 5-6 साल आयु वर्ग में सूर्यांश, 6-7 साल में जश्नराज, 8 से 9 साल में रोबिन, विहान हर्षिल और देवांश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
10 से 11 आयुवर्ग में वासुदेव, हर्ष, अवनीत सामा, एकलव्य और वरुण, 12-13 आयुवर्ग में यशभाटी, हर्ष अग्रवाल, अश्मित सिंह और मयंक, कैडेट 14-15 आयुवर्ग में रमन ढाका, समीर, जूनियर 16-17 आयुवर्ग में वंशुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह लड़कियों में 6 से 7 साल में इनायत कौर और लावण्या, 8 से 9 में मानवी, दिलशान गिल, 10 से 11 में रैश, 12-13 में आराध्या वाधवा प्रथम रही।
विज्ञापन

कैडेट 14-15 में रमनीत कौर, राधिका, कल्पना जूनियर 16-17 में दीपांशी ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर ओपन लड़कों के इवेंट में प्रिंस ने बहादुरगढ़, रेवाड़ी फतेहाबाद के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक के साथ 11000 रुपये का पुरस्कार जीता।
समापन समारोह में जिला पार्षद वकील नाथवान, जिला पार्षद बंटी सिहाग, विजय सहनाल पूर्व सरपंच, अमन वधवा, कीर्ति वधवा डायरेक्टर ने बच्चों को पदक पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष सरजीत सिंह, प्रधान संदीप अरोड़ा ,उप प्रधान कुलदीप मुंड, सचिव अमन अरोड़ा, कोच शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें