डीईईओ वेद दहिया को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य।
फतेहाबाद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डीईईओ कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल नैन के नेतृत्व में अध्यापकों ने सार्वजनिक शिक्षा एवं शिक्षा विभाग को बचाने के लिए नारेबाजी की। राज्य चेयरमैन देवेंद्र दहिया व राज्य कानूनी सलाहकार दिलीप बिश्नोई ने बताया कि संघ द्वारा मार्च माह के प्रत्येक सोमवार को जिला मुख्यालय पर दो घंटे धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान चिराग योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लेने, पहली कक्षा में 6 वर्ष की आयु के दाखिले की शर्त को हटाने, नर्सरी कक्षा की छात्र संख्या को विद्यालय की छात्र संख्या में शामिल करने, विद्यालय मर्जिंग के नाम पर स्कूलों को बंद करने पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन जल्द बहाल करने सहित कई मांगें रखी गई।
बाद में डीईईओ वेद दहिया को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में जिला महासचिव विनोद मुंड, कोषाध्यक्ष भजन कंबोज, पूर्व प्रधान विकास टुटेजा, प्रीतम फुटेला, पवन चमारखेड़ा, धर्मवीर झाझड़ा, सतदेव, सुरेश कुमार, नत्थुराम, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश मदान सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।