फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को बंधक बना मंदिर से नकदी और सामान उड़ा ले गए

विज्ञापन
मंदिर में की गई चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान और टूटा हुआ दान पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। ढाणी गोपाल बस स्टैंड पर हनुमान मंदिर में बाबा लखी नाथ महाराज की समाधि से पुजारी को बंधक बनाकर हजारों रुपये की दान राशि व कीमती सामान तथा नोटों की मालाओं को लेकर एक चोर लेकर फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों ने दूसरे चोर को मौके पर ही काबू कर लिया है। ग्रामीणों ने काबू किए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने श्री सालासर बालाजी सेवा सेवा मंडल ट्रस्ट के प्रधान जगदीश चंद्र नंबरदार की शिकायत पर पवन कुमार निवासी भूना व राजू निवासी मटौर नरवाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान पुजारी को कमरे में बंधक बनाने का भी आरोप है जबकि पुलिस का कहना है कि शिकायत में बंधक बनाने की बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे दो चोर ढाणी गोपाल बस स्टैंड पर हनुमान मंदिर में स्थित बाबा लखी नाथ महाराज की समाधि में घुस गए। चोरों ने समाधि के पुजारी ऋषि पाल को कमरे में बंद कर दिया और चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे। पुजारी ने बंद कमरे में से अपने मोबाइल फोन से मंडल के प्रधान व नंबरदार जगदीश चंद्र को चोरी की वारदात के बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में 2 चोर घुस गए हैं और उन्हें एक कमरे में बंधक बना दिया है। नंबरदार ने सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों के साथ समाधि पर पहुंचे। मगर अंधेरा होने के कारण एक चोर फायदा उठाकर 40 हजार के लगभग नकदी व नोटों की मालाएं और कीमती सामान लेकर समाधि से भाग गया। उसका दूसरा साथी पवन कुमार धानक भूना निवासी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उपरोक्त चोर की धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बाबा लखी नाथ मंदिर समाधि में चोरी की वारदात करने और पुजारी को बंधक बनाने के मामले में दो युवकों के खिलाफ चोरी सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की पहचान हो गई है। इनमें एक की तलाश की जा रही है। उधर उकलाना रोड पर नौ गजा पीर समाधि से भी दानपात्र अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गए है।
वर्जन
ढाणी गोपाल के मंदिर वाली घटना में आई शिकायत में चोरी का जिक्र था। इसमें बंधक बनाने के बारे में जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा है तो पीड़ित पक्ष से दोबारा बात की जाएगी और इसी अनुसार आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देंवेंद्र सिंह, एसएचओ, भूना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें