फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉक ड्रिल से परखी एयर स्ट्राइक की स्थिति से निपटने की तैयारी

Thu, 06 Aug 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
: फतेहाबाद। भोडिया खेड़ा कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को उपचार के लिए लेकर जाते कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास के तहत वीरवार सुबह जिले में एयर स्ट्राइक की परिकल्पना पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान 14 घायलों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। इनमें चार गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया जबकि 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में सुबह 11 बजे सीटीएम गौरव गुप्ता के नेतृत्व में मॉक ड्रिल शुरू हुई। निर्धारित योजना के अनुसार हवाई हमले की चेतावनी के संकेत के साथ अभ्यास आरंभ हुआ। भवनों के प्रथम और द्वितीय तल पर मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को फायर ब्रिगेड कर्मियों और आपदा मित्रों ने सुरक्षित नीचे उतारा।
पूरे अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यक्षमता और विभिन्न विभागों के समन्वय का परीक्षण किया गया। सीटीएम गौरव गुप्ता ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों की जांच के लिए यह अभ्यास किया गया। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में जानमाल की सुरक्षा, त्वरित राहत, बचाव और चिकित्सा सेवाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपातकाल के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा सही व्यवहार की जानकारी भी दी गई। आमजन से अपील की गई कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस अथवा स्थानीय प्रशासन को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर डीएसपी संजय कुमार, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, होमगार्ड कमांडेंट राजेश बूमरा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें