फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भोड़िया खेड़ा के एक परीक्षा केंद्र को बदलने की तैयारी, बोर्ड को भेजा पत्र

Tue, 04 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम प्रतीक हुड्डा व डीएसपी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रशासन ने भोडिय़ा खेड़ा के राजकीय हाई स्कूल में चल रहे दो परीक्षा केंद्र में एक को बदलने के लिए शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखा है। वजह ये है कि स्कूल में दो केंद्र चल रहे हैं और कमरे छोटे होने के कारण परीक्षा देने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


प्रशासन ने शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर कहा है कि एक केंद्र को दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किया जाए। सोमवार को उपायुक्त मनदीप कौर और एसपी आस्था मोदी, डीईओ संगीता बिश्रोई ने केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को यहां पर अव्यवस्था मिली थी। उपायुक्त ने अधिकारियों को यहां से एक केंद्र को बदलने के निर्देश दिए थे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को कक्षा बारहवीं की फिजिक्स और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गई। ये परीक्षा जिले के 64 केंद्रों पर हुई। परीक्षा को लेकर मंगलवार को भी प्रशासन की तरफ से सख्ती रही। एसडीएम और डीएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




बिजली कट लगने पर डीसी ने अधिकारियों को की थी कॉल

उपायुक्त ने सोमवार को जब केंद्रों का निरीक्षण किया था तो ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बिजली आपूर्ति को लेकर समस्या मिली थी। जब चिंदड़ के एक स्कूल में बनाए गए केंद्र पर निरीक्षण किया तो वहां पर अचानक बिजली कट लग गया था। इसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को कॉल करके बिजली सप्लाई शुरू करवाई थी।



फतेहाबाद डिविजन में हैं सबसे ज्यादा केंद्र

शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिले में 64 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें फतेहाबाद डिविजन में 30, रतिया में 10 और टोहाना में 24 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से 10 उडऩदस्ते तैनात किए गए हैं। हालांकि अभी तक नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया है।



टोहाना में एसडीएम और डीएसपी ने किया निरीक्षण

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को एसडीएम प्रतीक हुड्डा व डीएसपी उम्मेद सिंह ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने छात्रों और परीक्षा स्टाफ से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने अमानी, ललौदा व पारता के स्कूलों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्णत: नकल मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में कमरों में लाइट की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें