फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, बच्चों के लिए बनेगी आईसीयू

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खड़ी शिशुओं के लिए एंबुलेंस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में अब जल्द शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने जा रही है। सिविल सर्जन कार्यालय ने नागरिक अस्पताल के लिए आउटसोर्सिंग पर शिशु रोग विशेषज्ञ रख लिया है। सोमवार को नए शिशु रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल में ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 15 दिन पहले सिविल सर्जन कार्यालय ने आउटसोर्सिंग पर शिशु रोग विशेषज्ञ रखा था लेकिन डॉक्टर ने बाद में ज्वाइन नहीं किया। अब सिविल सर्जन कार्यालय ने नए सिरे से प्रक्रिया करके शिशु रोग विशेषज्ञ रखा है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण की माने तो सोमवार से डॉक्टर ज्वाइन कर लेगा और जल्द ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएगी। विशेषज्ञ के ज्वाइन करने के बाद अस्पताल में बच्चों के लिए स्पेशल आईसीयू बनाने की योजना है। फिलहाल अस्पताल में 17 बेड की नर्सरी चल रही है। इसे भी मेडिकल ऑफिसर चला रहे हैं।
पांच माह से खाली है विशेषज्ञ का पद
नागरिक अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ का पद पिछले करीब पांच माह से खाली पड़ा है। इसके चलते लोगों को बच्चों के उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में यहां पर कोई विशेषज्ञ नहीं था। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक होने की चर्चा के चलते स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू करते हुए यहां पर आउटसोर्सिंग पर डॉक्टर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है नर्सरी की स्थिति
शिशु रोग विशेषज्ञ : 0
केएमसी में बेड : 8
नर्सरी में बेड : 17
स्पेशल एंबुलेंस : 1
2019 में नर्सरी में दाखिल हुए शिशु : 1063
2020 में नर्सरी में दाखिल हुए शिुश : 777
कोट
नागरिक अस्पताल के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ रख लिया गया है। सोमवार से डॉक्टर ज्वाइन कर लेगा। जल्द ही बच्चों के लिए आईसीयू बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें