जिले में कोरोना संक्रमण के नए केसों में कमी आ रही लेकिन मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। जो कि चिंता का विषय है। रविवार को पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना से युवक समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 59 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि 100 संक्रमित रविवार को स्वस्थ हुए हैं। जिले में रिकवरी रेट 94.53 फीसदी तक पहुंच गया है। रविवार को संक्रमण दर 4.90 फीसदी रही है जबकि मृत्यु दर 2.53 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 439 मौतें हो चुकी है।
रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में टोहाना की 64 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल टोहाना में मौत, फतेहाबाद की अंजली कॉलोनी निवासी बुजुर्ग की अग्रोहा मेडिकल में मौत, भट्टूकलां निवासी 47 वर्षीय युवक की अग्रोहा मेडिकल में मौत, गांव नहला निवासी 31 वर्षीय युवक की अग्रोहा मेडिकल में मौत, गांव गोरखपुर निवासी 72 वर्षीय महिला की अग्रोहा मेडिकल में मौत हुई है। वहीं फतेहाबाद शहर में 8, टोहाना में 4, रतिया में 5, भट्टू में 26, बड़ोपल में 7, भूना में 2 तथा जाखल में 4 नए केस मिले हैं। जिले में अब तक 205529 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17353 संक्रमित मिले हैं। रविवार को 585 सैंपल लिए गए हैं। अभी 996 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
जून में यूं बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
दिन नए केस मिले मौतें स्वस्थ हुए
1 87 7 233
2 86 4 214
3 64 4 123
4 69 5 134
5 29 4 107
6 59 5 100
766 लोगों ने लगवाया टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 19
45 से 59 साल 190
18 से 44 साल 557
ब्लैक फंगस पीड़ित मरीज की मौत
ब्लैक फंगस से मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गांव नहला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल में मौत हुई है। ब्लैक फंगस से जिले में मौत का आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 38 आशंकित केस मिले चुके है। इसमें से 28 में पुष्टि हुई है। 16 मरीज स्वस्थ हो गए है।
कोट
जिले में 59 नए मामले मिले हैं और पांच संक्रमितों की मौत हुई है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी बरतें। अगर कोई लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।