फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 12 अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। ये आरोपी नशा तस्करी, हत्या, लूट, और अवैध हथियार जैसे गंभीर अपराधों में वांछित हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 360 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे जिन 12 आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, उनकी सूची व विवरण पुलिस द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया है।
हर गली पर निगाह, हर गांव पर नजर
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीमें लगातार फतेहाबाद जिले के गांवों, कस्बों और सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। तकनीकी संसाधनों, सर्विलांस सिस्टम, खुफिया तंत्र और गुप्त सूचनाओं की मदद से पुलिस इन फरार आरोपियों का सुराग लगा रही है।
फरार आरोपियों की सूची और संपत्तियों का विवरण
संदीप कुमार, निवासी गुलरवाला
संपत्ति : मोटरसाइकिल (प्लेटिना)
पवन कुमार, निवासी ठाकर बस्ती, फतेहाबाद
संपत्ति : मोटरसाइकिल, स्विफ्ट कार
अजय, निवासी ठाणी ठोबा, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : मोटरसाइकिल (बुलेट व स्प्लेंडर)
तेही सिंह, निवासी नक्टा, जिला फतेहाबाद
संपत्ति: मोटरसाइकिल
सत्यवान, निवासी इंदाछुई, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : 7 कनाल भूमि
विशाल, निवासी भट्टू, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : 28 कनाल 10 मरले भूमि
सुभाष, निवासी गोरखपुर, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : मोटरसाइकिल
राजीव, निवासी बलियाला, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : 5 कनाल भूमि
राजकुमार, निवासी कोहली, आदमपुर, जिला हिसार
संपत्ति : 11 कनाल 3 मरले भूमि
जगदीश, निवासी जल्लोपुर, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : मोटरसाइकिल
गुरमंगत, निवासी जल्लोपुर, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : मोटरसाइकिल
कृष कुमार, निवासी समैन, जिला फतेहाबाद
संपत्ति : विवरण उपलब्ध नहीं