फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों के मुद्दों पर भट्टू अनाज मंडी में किसान जनसभा 4 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। किसानों की समस्याओं और मुद्दों के लिए अखिल भारतीय किसान सभा की किसान जनसभा 4 अक्तूबर को भट्टू अनाज मंडी में होगी। जनसभा किसान सभा के 15वें राज्य सम्मेलन के अवसर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश भर से किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि जनसभा किसानों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही समस्याओं को लेकर एक निर्णायक मंच बनेगी। जनसभा की तैयारियों के तहत किसान सभा की टीमों ने मंगलवार को जिले के दर्जनों गांवों का दौरा किया और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों को इस जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया। जनसभा को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक धवले, महासचिव वीजू कृष्ण, वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड इन्द्रजीत सिंह, किसान नेता व पूर्व विधायक बलवान पूनिया सहित कई प्रमुख किसान नेता संबोधित करेंगे।
किसान सभा के जिला सचिव राजेंद्र बाटू ने बताया कि जनसभा में फसल खराबे का मुआवजा, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था, किसानों को समय पर खाद की आपूर्ति, फसल बीमा योजना में कंपनियों की मनमानी और लूट जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं, जिससे प्रति एकड़ हजारों रुपये का घाटा हो रहा है। वहीं, खाद लेने के लिए किसानों को सुबह से लाइन में लगना पड़ता है और सेम (खारी पानी) की वजह से हर साल फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से न तो मुआवजा मिलता है और न ही स्थायी समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रधान विष्णुदत्त ने बताया कि पोर्टल की जटिलताओं में किसानों को उलझा दिया गया है और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनकी परेशानियां दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं। जनसभा में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा के बाद आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें