फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 17 पर बढ़ेंगी, 10 नए रूटों पर दौड़ेंगी बसेें

Thu, 27 Feb 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड से रूट पर जाती निजी बस।
विज्ञापन
लिंकन गिल्होत्रा
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहरी और ग्रामीण रूटों पर यात्रियों का सफर और आसान होने वाला है। जिला परिवहन अधिकारी कम सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ने स्टेज कैरिज स्कीम के तहत 27 रूटों की सूची जारी की है। इनमें 10 नए रूट मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा अन्य 17 पुराने रूटों के लिए भी नए सिरे से आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें पहले से बस संचालन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिले के अधिकतर गांवों और कस्बों के लिए रोडवेज व निजी बसें उपलब्ध हैं, लेकिन आसपास के जिलों के लिए व कुछ स्थानीय रूटों पर अभी बस सेवा नहीं है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इस समस्या के मद्देनजर रोडवेज ने 10 नए रूट स्वीकृत किए हैं। फिलहाल 17 रूटों पर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके साथ नए रूट शामिल कर कुल 27 रूटों पर सहकारी समितियों की निजी बसों का संचालन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी कम सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण संजय बिश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से स्टेज कैरिज स्कीम जारी की गई है। इसके तहत तीन मई तक बस संचालकों से आवेदन लिए जाएंगे।
सभी तरह की छूट देनी होगी किराया सरकार तय करेगी

निजी बस संचालित करने के लिए आवेदक के पास 32 सीटर या इससे अधिक बड़ी बस होनी चाहिए। बस सभी मानकों पर खरी उतरनी चाहिए। निजी बस संचालक को भी रोडवेज की ओर से दी जा रही सभी छूट देनी होंगी। किराया सरकार की ओर से तय किया जाएगा।
इन 17 रूटों पर पहले से चल रही हैं समिति की बसें, और आवेदन मांगे
1. भट्टूकलां से हिसार वाया बनावली, ढांड, चिंदड़, खाराखेड़ी, अग्रोहा
2. फतेहाबाद से नरवाना वाया बरसीन, भूना, उकलाना, दनोदा
3. भट्टूकलां से बरवाला वाया किरढान, बनवाली, ढांड, चिंदड़, खाराखेड़ी, अग्रोहा मोड़, नंगथला, खेदड

4. फतेहाबाद से लादूवास वाया अयाल्की, अहरवां, हमजापुर, रतिया, रत्नगढ़, रोजावाली, ब्राहमणवाला, लठेरा, सरदारेवाला

5. पिलछियां से फतेहाबाद वाया रत्नगढ़, बलियाला, भोडा, खाई, रतिया, हमजापुर, अहरवा, अयाल्की

6. जाखल से फतेहाबाद वाया तलवाड़ा, मयोंदकलां, धारसूल, कुलां, चिम्मो, रतिया, हमजापुर, अहरवा, अयाल्की

7. जाखल से फतेहाबाद वाया तलवाड़ा, शक्करपुरा, धारसूल, कुलां, लहरिया, टिब्बी, भूना, जांडली, झलनिया, बरसीन

8. टोहाना से हिसार वाया समैण, बिठमड़ा, सूरेवाला चौक, उकलाना, बरवाला, सरसौद

9. टोहाना से फतेहाबाद वाया अमानी, भोडियाखेड़ा फतेहपुरी, चंदड़ खूर्द, चंदड़कलां, इंदाछोई, बुआन, बोस्ती, भट्टू ढाणी, डूल्ट, भूना

10. भूना से हिसार वाया जांडली, मोची चौबारा, गोरखपुर, कुलेरी, अग्रोहा, चिकनवास

11. टोहाना से फतेहाबाद वाया चंदड़, इंदाछोई, बुआन, भूना, जांडली, झलनियां, बरसीन

12. फतेहाबाद से अलीकां वाया रतिया, लाली, लालवास, कलोठा

13. टोहाना से फतेहाबाद वाया जमालपुर, अक्कांवाली, कुलां, नन्हेड़ी, चीमों, रतिया, हमजापुर, अहरवां, अयालकी

14. टोहाना से कैथल वाया कलवां, धमतान साहिब, ढाबी टेक सिंह, पिपलाथा, गढ़, धनौरी, बरटा, नंद सिंहवाला, सांघन, पाडला


15. फतेहाबाद से आदमपुर वाया बीघड़, चपलामोरी, धारनियां, भाना, खैरमपुर, कोहली

16. फतेहाबाद से बीराबदी वाया खान मोहमद, ढाणी ढाका, नूरकी अहली, मुसेअहली, नकटा, खूनन

17. टोहाना से नरवाना वाया कन्हड़ी, समैण, डबलेन, खडवाल, नहरे
निजी बसों के ये 10 नए रूट बनाए गए
1. फतेहाबाद से आदमपुर वाया बीघड़, बनावली, ढांड, भोड़िया, सदलपुर

2. भट्टू से हिसार वाया सूलीखेड़ा, शेखपुर, चब्बरवाल, सदलपुर, किशनगढ़, बरवाला, आदमपुर ढाणी, मोहब्बतपुर, मोडाखेड़ा, घुडसाल, बगला, काबरेल, सलेमगढ़

3. भूना से हिसार वाया बैजलपुर दहमन, नहला, पाबड़ा, बालक, जेवरा, सरसौद, बहबलपुर

4. भट्टू से बालसमंद वाया सूलीखेड़ा, खाबड़ा, चूली देसवाली, चूलीकलां, चूली खुर्द, दाडोली, आदमपुर, मोहब्बतपुर ढाणी, मोहब्बतपुर, मोडाखेड़ा, घुडसाल, चौधरीवाली, बुडाक, बालसमंद
विज्ञापन


5. टोहाना से नरवाना वाया कन्हड़ी, सुलेहडा, फूलां, दारोडी

6. टोहाना से जाखल वाया रामपुरा, मूणक, कंडेल

7. जाखल से रतिया वाया तलवाडा, सिधानी, चांदपुरा, मुंदलिया बैनपुर, बादलगढ़, बाडा, कमाना

8. भूना से बरवाला वाया बैजलपुर, दहमन, नहला, पाबड़ा, बालक, खेदड़
9. भूना से बरवाला वाया खेरी, किनाला, दौलतपुर

10. बीराबदी से रतिया वाया नागपुर, हडौली, रत्ताखेड़ा

अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन की ओर से स्टेज कैरिज स्कीम जारी की गई है। इसके तहत 27 रूटों की सूची जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 10 रूट शामिल किए गए हैं। फार्म नंबर 22 भरकर रूटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- संजय बिश्नोई, सचिव, परिवहन विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें