फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निजी स्कूलों पर सख्ती की तैयारी, एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ डीसी आज करेंगे बैठक

Tue, 16 Apr 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। निजी स्कूलों पर प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरतने के मूड में है। स्कूल बसों में मिल रही कमियों को लेकर उपायुक्त राहुल नरवाल ने मंगलवार को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय में निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर डीसी दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के भी बैठक में सुझाव लिए जाएंगे। वहीं निजी स्कूल भी बसों को लेकर प्रशासन से समय देने की मांग कर रहे हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार और अब सोमवार को प्रशासन की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 71 बसों के चालान काटे गए हैं। जिले में 240 निजी स्कूल हैं और यहां करीब 1200 बसें पंजीकृत हैं।

-
बिना मान्यता या मिलने से पहले दाखिले न करने की भी दी जाएगी चेतावनी
कई निजी स्कूलों द्वारा बिना मान्यता या फिर मिलने से पहले ही दाखिले करने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही है। इसको लेकर भी डीसी चेतावनी जारी कर सकते हैं। अधिकारियों की माने तो निजी स्कूल बिना मान्यता मिले दाखिले नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा अगर मान्यता के लिए आवेदन किया गया है और नहीं मिली है तो भी दाखिले नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि इनके निरीक्षण को लेकर शिक्षा विभाग ने 59 कलस्टर में 59 टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन


स्कूलों में कमियों को भी करना होगा दूर
निजी स्कूलों को फायर एनओसी लेने के भी निर्देश दिए जाएंगे। कई स्कूलों में आग बुझाने को लेकर कोई प्रबंध नहीं हैं। इसको लेकर भी सख्ती करने की तैयारी है। बैठक में नियम पूरा करने को लेकर भी निर्देश दिए जा सकते हैं।
-

सरकारी स्कूलों में दाखिले को लेकर मंथन में जुटा विभाग
शिक्षा विभाग निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में 21 हजार विद्यार्थी बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। लेकिन पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 86 हजार ही दाखिले हुए हैं। दाखिले बढ़ाने को लेकर विभाग मंथन करने में जुटा हुआ है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिना मान्यता निजी स्कूलों में दाखिले पर रोक लगेगी तो सरकारी स्कूलों में आंकड़ा बढ़ सकता है।

निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक है। इस बैठक में डीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ स्कूल वाहनों को लेकर समीक्षा करेंगे। इसके अलावा विभाग के अन्य गाइडलाइन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें