फतेहाबाद में बार के चुनाव के दौरान वोट के लिए पर्ची लेते वकील।
फतेहाबाद। फतेहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर प्रदीप बैनीवाल ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर बाजी मार ली है। वहीं, उपप्रधान पद पर सुधा रानी व सचिव पद पर कमलेश वशिष्ठ ने जीत हासिल की है। बार के तीन महत्वपूर्ण पदों में दो पर महिला वकीलों ने कब्जा जमाया है। इससे पहले, वित्त सचिव पद पर महेंद्र बागड़िया, सहसचिव पद पर सचिन बंसल और लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर पीयूष सेठी का निर्विरोध चयन हो चुका है।
फतेहाबाद की 703 सदस्यीय बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए सुबह 9 बजे से मतदान आरंभ हो गया था। मतदान ने सुबह से ही तेजी पकड़ ली थी और 11 बजे तक 180 मत पड़ चुके थे। दोपहर एक बजे तक 350 और शाम को चार बजे तक 656 मत पोल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट एसएस थिंद, निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सीताराम बेनीवाल, लवप्रीत मेहता, कुलदीप मांझू, विरेंद्र कुमार व मनजीत काजला की देखरेख में चुनाव हुए।
प्रधान पद के लिए एडवोकेट प्रदीप बैनीवाल व दिनेश गेरा के बीच सीधा मुकाबला था। वहीं, उपप्रधान पद के लिए एडवोकेट सुधा रानी व अनिल सोलरा तथा सचिव पद के लिए कमलेश वशिष्ठ, छाेटूराम वर्मा व रोहताश बिश्नोई के बीच मुकाबला था। बार चुनाव में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि तीनों मुख्य पदों पर एकतरफा मतदान हुआ है। चुनाव परिणाम में प्रधान पद के लिए प्रदीप बैनीवाल ने दिनेश गेरा को 248 मतों से, उपप्रधान पद के लिए सुधा रानी ने अनिल सोलरा को 135 मतों से तथा सचिव पद के लिए कमलेश वशिष्ठ ने छोटूराम वर्मा को 204 मतों से शिकस्त दी।
ये रहा परिणाम
- प्रधान पद
प्रदीप बैनीवाल : 449
दिनेश गेरा : 201
नोटा : 04
रद्द : 02
- उपप्रधान पद
सुधा रानी : 387
अनिल सोलरा : 252
नोटा : 8
रद्द : 9
- सचिव
कमलेश वशिष्ठ : 382
छोटूराम : 178
रोहताश बिश्नोई :90
नोटा : 3
रद्द : 3
-
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुए हैं। प्रदीप बैनीवाल प्रधान, सुधा रानी उपप्रधान तथा कमलेश वशिष्ठ सचिव पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। सभी को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं।
-एडवोकेट एसएस थिंद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन