फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव धारसूल में चार दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने दो घंटे जाम लगाया

Sun, 14 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कुलां क्षेत्र में लगाया गया जाम संवाद
विज्ञापन
कुलां। गांव धारसूल के कई मोहल्लों में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज ग्रामीण शनिवार को सड़कों पर उतर आए। पहले ग्रामीणों ने धारसूल के पास कुलां-जाखल मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारी कुलां चौक में एकत्रित हो गए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जाम के कारण चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति गंभीर होते देख कुलां चौकी प्रभारी जतिंद्र सिंह, विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार और जेई विकास कुमार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने शाम तक मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। मामला बढ़ता देख टोहाना सदर थाना प्रभारी वीर सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक बिजली नहीं आई तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल मनोज, राजवीर, दिलबाग, नाजर, सुरेश, बलवीर, रिछपाल, बिट्टू, शमशेर खंडू, मित्ता और ईश्वर ने बताया कि 9 जून को आई तेज आंधी और तूफान में गांव के कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद से भट्ठा कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अन्य हिस्सों में आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन प्रभावित मोहल्लों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर जेई पैसे मांग रहा है। हालांकि इस संबंध में निगम अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।बिजली आपूर्ति ठप रहने से भीषण गर्मी के बीच जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है जिससे उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
-
आंधी, तूफान के कारण बिजली के खंभे व तार टूटने से बिजली की समस्या आई है। उनकी टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी है। गांव में जहां भी बिजली की समस्या है उसे दुरुस्त करवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- संजय कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें