फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएम के आने से पहले गड्ढों और तारों को किया दुरुस्त

विज्ञापन
जाखल में मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर की गई अनाज मंडी की ओर जाने वाली  सड़क की गई मरम्मत।
विज्ञापन
जाखल। नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अब अंतिम दौर में है। प्रचार में अब महज दो दिन ही शेष बचे हैं। शुक्रवार शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल के लिए प्रचार करेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए जाखल से दो उम्मीदवारों में सीधी टक्कर है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आने के रूट पर ढीली हुई बिजली की तारों को दुरुस्त किया गया। वहीं रूट की सड़क पर बने गड्ढों को भरे गए। मुख्यमंत्री जिस रास्ते से अनाज मंडी में पहुंचेंगे, उस मार्ग की सड़क की स्थिति सही नहीं है। यहां सड़क पर कई जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही प्रशासन की ओर से गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है, ताकि वीरवार तक ही इस कार्य को अंतिम रूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बलरां रोड पर उतरेगा। इसे लेकर टोहाना के पुलिस उप अधीक्षक उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थान का जायजा लिया।

पुलिस विभाग हुआ अलर्ट :

जाखल में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हो गए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से हर पहलू जांच कर व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अलावा सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस के साथ-साथ सीआईडी की टीम भी पल-पल की जानकारी ले रही है। शुक्रवार को जाखल में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्रियों के पहुंचने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें