फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई जाने से पहले मां-बेटी मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है। रविवार को जिले में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मिले दोनों मरीज मां-बेटी है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को 17 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फतेहाबाद के हुडा सेक्टर निवासी मां-बेटी ने दुबई जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया था। रविवार को दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके चलते दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों 16 फरवरी को दिल्ली गई थी और उसी दिन वापस आई थी।
इंग्लैंड से आए युवक को किया होम क्वारंटीन
शहर के अशोक नगर में इंग्लैंड से एक युवक के पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन के चलते विदेश से आने वाले यात्रियों को निगेटिव रिपोर्ट होने के बावजूद भी सात दिन तक होम क्वारंटीन किया जाएगा। जिले में फिलहाल 10 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। लोगों से अपील है कि वे मास्क जरूर लगाएं। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन करें।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें