फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में माल्यार्पण करने के बाद विश्राम गृह में सीएम का भाषण सुन चले गए डिप्टी स्पीकर

विज्ञापन
धर्मशाला में संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
पांच जिला स्तरीय गुरु रविदास जयंती समारोह में भाग लेने आए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के कार्यक्रम पर पूरी तरह किसानों के विरोध प्रदर्शन का डर हावी रहा। तीन बार कार्यक्रम की जगह बदली गई। इसके बाद नागपाल चौक स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में मात्र पांच मिनट में ही माल्यार्पण करके डिप्टी स्पीकर भूना रोड स्थित विश्राम गृह में चले गए। वहां बंद कमरे में 15 से 20 लोगों के साथ मुख्यमंत्री का वीडियो कांफ्रेंसिंग से भाषण सुनकर वापस हिसार चले गए। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। विश्राम गृह में भी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम चंडीगढ़ में हुआ जबकि हर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग से हर जिले में प्रसारण किया गया। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को फतेहाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रम का मुख्यातिथि बनाया था मगर किसानों द्वारा भाजपा व जजपा नेताओं के विरोध के ऐलान के कारण कार्यक्रम जल्दी से निपटाया गया।
प्रशासन की तरफ से पहले नागपाल चौक स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में ही जिला स्तरीय कार्यक्रम करने की सूचना जारी की गई मगर विरोध की आशंका के चलते वहां सिर्फ माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद लघु सचिवालय में कार्यक्रम बनाया गया लेकिन वहां भी गेट पर किसानों का धरना चल रहा है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई रिस्क नहीं लिया और विश्राम गृह के कमरे में ही वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई। ऐसे में डिप्टी स्पीकर करीब 12.30 बजे गुरु रविदास धर्मशाला पहुंचे और वहां से तुरंत मार्ल्यापण करके 12.40 पर विश्राम गृह पहुंच गए।
विज्ञापन

किसानों के विरोध का भय ऐसा था कि किसी भी जगह डिप्टी स्पीकर के संबोधन का लंबा कार्यक्रम नहीं रखा गया। रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, एडीसी समवर्तक सिंह, डीएसपी दलजीत सिंह सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ डिप्टी स्पीकर विश्राम गृह के कमरे में बैठकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भाषण सुनते रहे। जैसे ही मुख्यमंत्री का भाषण खत्म हुआ तो डिप्टी स्पीकर भी फतेहाबाद से रवाना हो गए।
इस दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने रविदास धर्मशाला में हॉल व अन्य विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न देेकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, एसडीएम कुलभूषण बंसल, लालचंद बिश्रोई, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, रविदास सभा के प्रधान दलबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रामराज मेहता, रामसिंह मांजू, रमेश मेहता, राजेंद्र प्रजापति, जगदीश शर्मा, अनिल सिहाग, रणजीत ओड, पटेल सोनी, किशोरीलाल वर्मा, सोहनलाल छपोला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें