रतिया। मार्केट कमेटी परिसर में पल्लेदार संघर्ष यूनियन हरियाणा द्वारा पल्लेदारों की लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजा सिंह ने की।
विज्ञापन
वीरवार को धरना दे रहे पल्लेदारों और इंकलाबी नौजवान सभा सदस्यों ने मार्केट कमेटी सचिव राजकुमार को पल्लेदारों की मांगों का ज्ञापन सोपा इंकलाबी नौजवान सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अनाज मंडी के पल्लेदार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं जिसके तहत बैठक के दौरान सचिव द्वारा दो मांगों पर तुरंत प्रभाव से आश्वासन दिया गया।
मजदूरों को अब पूरा तय रेट 18.85 प्रति गट्टा दिया जाएगा। मजदूरों के कार्ड बनाए जाएंगे और सभी मजदूर अपने कार्ड जल्द बनवा सकते हैं। यूनियन ने इसे अपने संघर्ष की पहली जीत बताया है।