फतेहाबाद में सड़क पर मिली राशि को असली मालिक को लौटाते हुए पुलिस कर्मचारी व मौके पर मौजूद एसए
फतेहाबाद। थाना शहर में तैनात उपनिरीक्षक राजमल ने सड़क पर पड़े मिले 30,300 रुपये उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। राजमल के अनुसार तीन सितंबर की रात लगभग 10.30 बजे लाल बत्ती चौक के पास गश्त के दौरान उनको सड़क पर नकदी गिरी हुई मिली।
मौके पर पूछताछ करने पर कोई दावेदार सामने न आने के चलते उन्होंने उक्त नकदी थाने में अमानत के तौर पर जमा करवा दी। 7 सितंबर को राहुल वधवा निवासी रामनिवास मोहल्ला, फतेहाबाद अपने भाई सुमित वधवा और दोस्त के साथ थाना शहर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान का हिसाब-किताब लेकर घर लौटते समय उनकी जेब से 30,300 रुपये लाल बत्ती चौक पर गिर गए थे।
पहचान और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पूरी राशि सही-सलामत राहुल वधवा को सौंप दी। पैसे वापिस मिलने पर राहुल और उनके परिजनों ने पुलिस विभाग का धन्यवाद करते हुआ आभार व्यक्त किया।