फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड में दोनों हमलावरों ने कुबूला, गोली मारने का नहीं, डराने का था इरादा

विज्ञापन
बदमाशों की गिरफ्तारी पर संघर्ष में साथ देने वालों का आभार व्यक्त करते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
अशोका मार्बल एवं सेनेटरी हाउस पर 24 जून को दिनदहाड़े गोली चला कर व्यापारी ईश सेठी को घायल करने वाले आरोपी संजय उर्फ संजू और रवि ने पुलिस रिमांड में खुलासा किया है कि उन्हें दुकानदार को डरा कर पैसे वसूलने की नीयत से मात्र हवाई फायर करना था। परंतु दुकानदार ने उनकी बात का जवाब नहीं दिया और डर कर भागने लगा। इसलिए उन्होंने फायरिंग की तो गोली व्यापारी को लग गई। दोनों ही आरोपियों ने बताया कि इससे पूर्व उपरोक्त मार्बल हाउस पर किसी प्रकार की फिरौती या रंगदारी नहीं मांगी थी और न ही कोई फोन किया था। स्थानीय पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से बड़ी बात का खुलासा नहीं कर पाई है। इसलिए सोमवार को दो दिन के रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद संजय उर्फ संजू व रवि को सीआईए फतेहाबाद 5 दिन के रिमांड पर लेगी। जिसमें भूना शहर व अन्य जगह बड़ी आपराधिक वारदात का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

बदमाशों से निपटने के लिए बनाई योजना
भूना न्याय कमेटी एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने रविवार को अग्रवाल सेवा सदन में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की प्रशंसा की गई। बैठक में बदमाशों से आगे निपटने के लिए भी योजना बनाई गई है। शहर में प्रत्येक 30 दुकानदारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसमें अगर किसी भी दुकानदार के साथ कोई बदमाश दुर्व्यवहार या रंगदारी तथा फिरौती जैसी बात आगे बढ़ाता है तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। बदमाश के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना मिलते ही एक साथ तीस दुकानदार एकजुट होकर सबक सिखाएंगे। बदमाशों की जमानत न हो इसको लेकर बार एसोसिएशन फतेहाबाद से मुलाकात करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। शहर में किसी से कोई भी बदमाश फिरौती मांगता है तो उस की पहचान सार्वजनिक की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ अदालत में कानूनी कार्रवाई की पैरवी अच्छे ढंग सेे की जाएगी। इस अवसर पर लायंस क्लब के पूर्व प्रधान अशोक कत्याल, पंकज पसरिजा, बंटी कटारिया, दीपक नारंग, पंकज खट्टर, मास्टर सुखदेव भुक्कल, अशोक भूटानी, अरुण सेठी, बक्सा राम महता, अनील बागड़ी, ताहिर हुसैन, मास्टर राकेश मदान, बिट्टू रेवडी, राकेश छोकरा, बंटी कटारिया, बिट्टू मुंजाल, राजेन्द्र खट्टर, फकीर चंद मित्तल, अनील लीखा, विक्रम शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति बैठक में मौजूद थे।
भूना न्याय कमेटी ने गोली कांड में व्यापारी का साथ देने पर विभिन्न संगठनों का जताया आभार
अग्रवाल सेवा सदन में रविवार को भूना न्याय कमेटी एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों की मीटिंग हुई। जिसमें अशोका मार्बल के मालिक ईश सेठी पर हमला करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर सहयोग देने वाले राजनीतिक, व्यापारिक, सामाजिक तथा युवा संगठनों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने की। संचालन मास्टर पंकज पसरिजा व मास्टर सुखदेव भुक्कल ने किया। बैठक में घायल व्यापारी के छोटे भाई अशोक सेठी ने इस संकट की घड़ी में नगरवासियों एवं राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों द्वारा आवाज बुलंद करके सरकार व प्रशासन पर दबाव बनाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का शुक्रिया अदा किया। बैठक में विधायक दुड़ाराम, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, आईजी संजय कुमार, एसपी राजेश कुमार, एसएचओ कपिल सिहाग व सीआईए स्टाफ फतेहाबाद, व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष बजरंगदास गर्ग, रमेश खुराना, इनेलो नेता सतीश जैन, पूर्व कृषि मंत्री सरकार परमवीर सिंह, प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा, राजेंद्र ठकराल व भूना निवासियों का संघर्ष में साथ देने के लिए धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें