फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस के कर्मचारियों पर लगा दो युवकों से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में घायल युवक व उसके परिजन। सोशल मी​डिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के गुरु नानक पुरा मोहल्ला में सोमवार रात को दो युवकों के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों युवक संजू व अजय को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालांकि देर रात युवक अस्पताल से छुट्टी लेकर घर चले गए।
विज्ञापन


वहीं शहर थाना प्रभारी का कहना है कि युवकों ने यह लिखकर दे दिया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट नहीं की। दोनों युवकों संजू और अजय ने आरोप लगाया कि तरसेम नामक पुलिस कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की है। युवकों का कहना था कि वह अपने बाइक पर लस्सी लेने के लिए बाजार गए थे। बाजार से घर लौटने के दौरान रास्ते में मिला पुलिस कर्मचारी भड़क गया और उसने उनसे बेवजह मारपीट शुरू कर दी। 15 से 20 मिनट तक गली में यह हंगामा चलता रहा।

आरोप है कि पुलिस कर्मचारी ने शराब का सेवन किया हुआ था। पड़ोस के युवक राजा ने भी बताया कि पुलिसकर्मी ने उसके सामने युवकों के साथ मारपीट की है। बता दें कि गुरु नानकपुरा मोहल्ले में पुलिस ने बीते काफी दिनों से नशा तस्करी को रोकने के लिए नाकाबंदी की हुई है। जिसके चलते नशा तस्करी पर काफी लगाम लगी है। फतेहाबाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों युवकों की ओर से लिखकर दे दिया गया है कि उनके साथ मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें