फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुरक्षित माहाैल के लिए छात्राओं से फीडबैक ले रहे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने विशेष सर्वे शुरू किया है। इस दाैरान यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वे खुद को कितना सुरक्षित महसूस करती हैं और सुरक्षा के मामले में क्या बदलाव चाहती हैं। महिला सुरक्षा प्रभारी की टीम ने फॉर्म भरवाकर महिलाओं और कॉलेजों की छात्राओं से उनके सुरक्षा अनुभवों के बारे में पूछा।
विज्ञापन

अब तक करीब दो हजार महिलाओं से फीडबैक लिया जा चुका है, और अधिकांश का कहना है कि गश्त को और बढ़ाया जाए। महिलाओं का यह भी सुझाव है कि डायल 112 की जानकारी और बेहतर तरीके से दी जाए, और आपातकालीन स्थिति में पुलिस का जवाब समय पर मिले।
महिला सुरक्षा टीम की प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह ने एमएम कॉलेज के बाहर विशेष डिकॉय चेकिंग अभियान चलाया, जहां कॉलेज परिसर के आसपास सुरक्षा की स्थिति और छात्राओं की समस्याओं पर निगरानी रखी गई। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उनके सुरक्षा अनुभवों पर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें