फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने जन्म प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को आरोपी हेमंत, निवासी ऐलनाबाद, सिरसा को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया। इससे पहले मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि मामला नकली जन्म प्रमाणपत्र तैयार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने से संबंधित है। प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी फतेहाबाद के आदेशानुसार पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। जांच में पाया गया कि आरोपी रीना रानी ने अपनी बेटी का जो जन्म प्रमाणपत्र अदालत में पेश किया था, वह फर्जी था। पुलिस की रिपोर्ट दिनांक 25 जून 2024 में यह तथ्य स्पष्ट किया गया था, जिसके बाद आगे की जांच के निर्देश मिले। न्यायालय के आदेश पर 5 जुलाई 2024 को थाना शहर फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें