फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टूकलां में पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Tue, 13 May 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूमंडी में झुग्गी झोंपडिय़ों में जांच करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
भट्टू कलां। पुलिस व गुप्तचर विभाग ने भट्टूकलां के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इस अभियान का उद्देश्य यह रहा कि कहीं कोई विदेशी संदिग्ध, रोहिंग्या, बांग्लादेशी आदि बाहरी देश के व्यक्ति अवैध तरीके से छुप कर न रह रहा हो।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी समय समय पर होता रहेगा। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी गुप्तचर विभाग अमित सिलगावा एवं सुरक्षा अभिकर्ता निहाल सिंह, राम निवास के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करके भट्टूमंडी एरिया में झुग्गी झोपड़ियों, ईंट भट्टों आदि स्थानों पर रह रहे लोगों के दस्तावेज सुरक्षा की दृष्टि से चेक किए गए।
उन्होंने आम जन से अपील की कि आपके गांव, मोहल्ले, कॉलोनी या आस पास कोई व्यक्ति बाहर से आए हुए है और कोई अपनी पहचान छुपा कर रह रहा हो, जो किसी संदिग्ध गतिविधि में हो सकता है। कोई अपराध करने की फिराक में या कोई अपराध करके यहां छुपा हुआ हो सकता है। उसकी सूचना तुरंत अपने संबंधित थाना अध्यक्ष, गुप्तचर विभाग या सुरक्षा अभिकर्ता को 7988448477, 94167 86095, 01667-252252 नंबरों पर दे सकते हैं। जानकारी को गुप्त रखा जाएगा। इस मौका पर पुलिस विभाग से एसआई महावीर, महिला स्टाफ रेखा रानी, एसपीओ राजेश ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें