फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने काटे 50,559 चालान

विज्ञापन
सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद ।
विज्ञापन
फतेहाबाद। वर्ष 2025 में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50,559 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो पिछले वर्षों के आंकड़ों से काफी अधिक है। 2024 में यह संख्या 34,683 थी।
विज्ञापन


साल 2025 में जिलेभर के गली-मोहल्लों, स्कूल, कॉलेज और गांव स्तर पर 359 जागरूकता सेमिनार और कैंप आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लोगों को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन में सतर्क रहने के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई को विशेष प्राथमिकता दी गई।

पिछले वर्ष 1,153 वाहन चालकों को नशे में वाहन चलाने पर चालान किया गया, जबकि 2024 में यह 61 थी। इसके अलावा, 900 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस सख्त कार्रवाई का मकसद सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।
विज्ञापन


-

पटाखे बजाने पर 265 बुलेट बाइक सवारों के चालान

यातायात पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में 265 बुलेट बाइक सवारों को पटाखे बजाने पर चालान किए गए। जबकि 160 बुलेट बाइकों पर लगे मोडीफाइड साइलेंसरों को नष्ट किया गया। गाड़ियों के शीशे पर काली फिल्म लगाने वाले 101 चालकों के भी चालान किए। वर्ष 2024 में 15 ही काटे गए थे। तय सीमा से अधिक स्पीड पर वाहन चलाने वाले चालकों को भी पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ऐसे 2300 वाहनों का चालान किया।

-

एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर पहली बार 50 के कटे चालान

आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस ने एंबुलेंस को रास्ता न देने वाले 50 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में 48 अभिभावकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। वहीं सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलवाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस विभाग के के अनुसार जिले में 227 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, इनमें 40 लोगों की मृत्यु हुई।





यातायात नियम केवल कानून नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का माध्यम हैं। हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, तेज गति से बचें और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन


सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें