जाखल। पुलिस ने तांबे की चोरी के मामले में दो आरोपियों राज सिंह, निवासी बलरा और जगदीप उर्फ दीपक, निवासी मूनक (पंजाब) गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 किलोग्राम तांबा की तार और बाइक बरामद की गई।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बरेटा (पंजाब) की तरफ से दो युवक चोरी का माल लेकर जाखल में किसी कबाड़ी को बेचने आएंगे। इस पर पुलिस टीम ने कड़ैल चौक जाखल से थोड़ी दूरी पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर नाम-पता पूछा गया।
तलाशी में दोनों के पास बाइक पर रखे कट्टे तांबे की तार बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बरेटा (पंजाब) क्षेत्र के किसानों के खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी की थी और इसे कबाड़ी को बेचने लाए थे।