फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी बाप को कोर्ट में किया पेश

Tue, 18 Nov 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दो जवान बेटों की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी शीशपाल को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया । पेशी के दौरान हत्यारोपी के चेहरे पर अपने कुकृत्य को लेकर कोई पछतावा नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


गांव खैरातीखेड़ा निवासी शीशपाल ने शराब का आदी है। वह हमेशा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसको जवान बेटे बर्दाश्त नहीं कर रहे थे। कुछ दिन पहले शीशपाल ने भैंस बेची थी जिसके बाद बेटे चाहते थे कि उसके पिता यह पैसे उन्हें दे। इस बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

इसपर शीशपाल दो-तीन दिन से घर से गायब भी रहा। उसने इस बीच बेटों को मारने की योजना बनाई। शनिवार को जब शीशपाल की पत्नी जमेला अपनी बेटी से मिलने के लिए हांसी गई तो देर रात शीशपाल घर पर आया। उसने सो रहे अपने दोनों बेटों सदीक और सलीम की गर्दन और सिर गड़ासे ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया। सुबह जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने शीशपाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 पुलिस आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा भी बरामद लिया था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक दिन की रिमांड मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें