फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु की मां का पता लगाने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भाटिया कॉलोनी में झाड़ियों में मिले नवजात शिशु के शव की पहचान नहीं हो पाई है कि वह लड़का है या लड़की। शिशु के निचले हिस्से को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच रखा है। इसके अलावा शिशु को जन्म देने वाली मां का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस आसपास के क्षेत्र की आशा वर्कर्स से भी जानकारी जुटा रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

वहीं माना जा रहा है पैदाइश छिपाने के लिए शिशु को यहां झाड़ियों में फेंका गया है और 10 से 12 घंटे पहले ही यहां फेंका। मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक शनिवार शाम को भाटिया कॉलोनी में खेल रहे बच्चों ने झाड़ियों में बच्चे के शव को देखा जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया था।
कोट
नवजात शिशु का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वह लड़का है या लड़की है। आशा वर्कर्स से जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें