फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया

Wed, 10 Dec 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में डॉग स्क्वाॅयड और कमांडो स्टाफ के साथ जांच करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के तहत पुलिस ने बुधवार सुबह विभिन्न हिस्सों में विशेष जांच अभियान चलाकर नशे से जुड़ीं गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान में उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई जहां अवैध नशे की सप्लाई से जुड़े इनपुट पूर्व में प्राप्त हुए थे। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सुबह से ही डॉग स्क्वायड और कमांडो स्टाफ के साथ क्षेत्र में उतरी।
टीम ने संकरी गलियों, झुग्गियों, पुराने मकानों, खाली प्लॉटों और संवेदनशील ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर स्थानीय परिस्थितियों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें