फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीएपी लेने उमड़े किसान, 1500 बैग पहुंचे थे, चार सौ ही बांटे

Sun, 28 Sep 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू में इफको केंद्र पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। इफको केंद्र भट्टू कलां पर शनिवार को डीएपी के 1500 बैग पहुंचे। इस खाद को लेने के लिए किसानों की सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। 400 बैग डीएपी खाद का वितरण हो पाया । महिलाएं भी भीड़ में खड़ी हो अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी से आधार कार्ड लेकर किसान को खाद दी गई। इस पर सुबह से लाइन में खड़े लोग भड़क गए। उन्होंने अपना आधार कार्ड ना देकर जिद पर अड़ गए कि वे सुबह से लाइन में हैं ऐसे में पहले खाद उन्हें दी जाए। दोपहर बाद बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर खाद का वितरण शुरू किया गया। शनिवार सांय पांच बजे तक 400 बैग का वितरण हो पाया।
इफको केंद्र इंचार्ज दुलीचंद ने कहा कि भीड़ अधिक होने से काफी दिक्कत रही। शनिवार को आए 1300 डीएपी खाद बैग में से 400 बैग किसानों को दिए हैं। शेष सोमवार को वितरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें