फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अग्रवाल कॉलोनी में अवैध तार के बोझ से झुक रहे खंभे, हादसे की आशंका बढ़ी

Sun, 07 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी में बिजली के खंभे पर लगी अवैध तार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की अग्रवाल कॉलोनी में बिजली के खंभों पर अवैध रूप से लगाई गई केबल और वाई-फाई के लटकते तार के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। खंभों पर लटक रहे तार का बोझ और खिंचाव उन्हें टेढ़ा कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली निगम शिकायतों के बाद इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, देवीलाल, सपना और प्रेम कुमार ने बताया कि कॉलोनी की गलियों के बीचों-बीच लगे बिजली के खंभे बड़े वाहनों की आवाजाही में बाधा बनते हैं।
वहीं, इन खंभों पर अवैध रूप से लटकाए गए केबल और इंटरनेट के तार के कारण ये झुक गए हैं। मई और जून के महीनों में तेज हवा चलने के दौरान कुछ खंभे क्षतिग्रस्त भी चुके हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम को शिकायत दी है, लेकिन न तो तार हटाए गए और न ही खंभों की मरम्मत की गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

-

मोहल्ला में बिजली के खंभों पर लटक रहे केबल और इंटरनेट के तार से घरों की बिजली आपूर्ति वाली लाइन में आए फाल्ट का पता नहीं चल पाता। वहीं घरों के बिल्कुल ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।

-सपना, मोहल्लावासी।

-

इन अवैध तार जाल न केवल खंभों को कमजोर कर रहा है, बल्कि इससे बिजली की आपूर्ति में भी बाधा आती है। अक्सर इनके कारण बिजली गुल हो जाती है। निगम की अनदेखी का परिणाम है कि इस समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

-प्रेम, मोहल्लावासी।

-

वाईफाई व केबल कनेक्शन के संचालक इन अवैध तार को ठीक करने के लिए खंभों पर चढ़ते उतरते हैं। इससे खंभों पर लगे बिजली के मीटर के कवर टूट जाते हैं। वहीं बारिश के दौरान इन तार के भार से खंभे के टूटने का डर बना रहता है।

-देवीलाल, मोहल्लावासी।

-

बिजली के खंभों पर लटकते इन अवैध तार के गुच्छाें को हटाने के लिए कई बार निगम को शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। ये खंभे 30 वर्ष पुराने हो चुके है। ऐसे में इन पर तार के अधिक खिंचाव से टूटने का खतरा बना हुआ है।

-राकेश कुमार, मोहल्लावासी

-

:: अगर किसी मोहल्ले में बिजली के खंभों पर अवैध रूप से तार लटक रही हैं तो इनको कर्मचारी भेजकर हटवा दिया जाएगा। बिजली के खंभे पर कोई अन्य तार लगाना नियम के खिलाफ है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें