फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छात्रा को गोली मारने के मामले में आरोपियों से पिस्तौल व कार बरामद

Mon, 11 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शादी से मना करने पर सीए की छात्रा को गोली मारने के मामले में सदर पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर वारदात में प्रयोग की गई अवैध पिस्तौल, एक कारतूस 0.32 बोर व कार को बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार आरोपी मनोज की ढाणी से बरामद की है और कार से ही पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गांव नागपुर निवासी मनोज उर्फ मोनू और हिसार के असरावां निवासी अमित को रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने 27 अक्तूबर को घायल छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी 24 साल की बेटी हिसार में सीए की पढ़ाई कर रही है। वह अमित, मनोज निवासी नागपुर व जगान निवासी अपनी महिला दोस्त के साथ फतेहाबाद आई थी।
फतेहाबाद से हिसार लौटते समय मनोज उस पर शादी करने का दबाव डालने लगा लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात से गुस्साए मनोज ने उसे गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान जांच अधिकारी एएसआई चिमन लाल ने पिस्तौल व कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें