फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पाइप नहीं बिछाई, नगर परिषद ने सड़क निर्माण बीच में छोड़ा

Tue, 26 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में गली निर्माण को लेकर परेशानी बताते हुए स्थानीय निवासी स्त्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
फतेहाबाद। वार्ड 22 स्थित बीरबल वाली गली के निवासी लंबे समय से बदहाल सड़क समस्या से जूझ रहे हैं। गली में सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने इक्ट्ठे होकर रोष व्यक्त किया और नगर परिषद अधिकारियों से मिले।
विज्ञापन


नगर परिषद का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को उखाड़ा था लेकिन अब तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई, जिसके चलते निर्माण कार्य बीच में ही अटका हुआ है। इस मामले में नगर परिषद ने जनस्वास्थ्य विभाग को नोटिस भी भेजा है। स्थानीय निवासी राजकुमार, रवि, नीरज और काली ने बताया कि गली की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

बारिश या सीवर का पानी ओवरफ्लो होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और गंदे पानी के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण नहीं होने के कारण अब तक तीन से चार महिलाएं फिसलकर घायल हो चुकी हैं। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


-

जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ा था। इस वजह से दिक्कत आ रही है। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन


सुमित चोपड़ा, एमई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें