फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दैयड़ में किसानों का धरना शुरू, जताया रोष

Tue, 26 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव दैयड़ में धरने पर बैठे किसान। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव दैयड़ के मैन चौक पर किसानों ने नरमे की खराब फसल के मुआवजे की मांग को लेकर बीमा कंपनी व अधिकारियों की मिलीभगत के खिलाफ मंगलवार को धरना शुरू कर दिया। किसान जल्द ही किसान महापंचायत भी करेंगे। किसानों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांग को जल्द पूरा नही किया गया तो वे टावर पर चढ़ने को भी मजबूर होंगेे।
विज्ञापन


किसान रामसिंह जांगड़ा, सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र कस्वां, राजू चाहर, स्वरूप कटेवा, नीटू कस्वां, रोहतास चाहर, लीलूराम शर्मा, शेरसिंह सिहाग, विक्रम सूच, कृष्ण कटेवा, संदीप जाखड़, बुधराम सहारण, दिनेश गढ़वाल, भीम सिगड़, मोहन सूच सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 के नरमे की खराब हुई फसल के बावजूद बीमा कंपनी द्वारा लगाए गए ऑब्जेक्शन, बीमा क्लेम में हो रही देरी तथा अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बीमा कंपनी द्वारा लगाए गए ऑब्जेक्शन वापस लिए जाएं, बीमा क्लेम जारी किया जाए, मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो तथा किसानों को उनका हक और मुआवजा दिया जाए। इस दौरान किसानों ने जल्द ही महापंचायत बुलाने व मांग ना मानी जाने पर टावर पर चढऩे की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें