फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेडिकल बोर्ड में नहीं आए फिजिशियन और मनोचिकित्सक, रेफर हुए दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। इस बार भी मेडिकल कैंप में दिव्यांगों को निराशा ही हाथ लगी। मेडिकल कैंप में इस बार भी हिसार से फिजिशियन नही आए। इसके चलते 10 दिव्यांगों को फिजिशियन केस के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया। मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश के छुट्टी पर होने के कारण संबंधित दिव्यांगों का मेडिकल नहीं हो पाया। डॉ. गिरीश के आने के बाद ही संबंधित केसों के मेडिकल होंगे।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हिसार से फिजिशियन माह में एक सप्ताह ही आ पाएंगे। अगले सप्ताह उम्मीद है कि फिजिशियन आएंगे। यहां पर आर्थो सर्जन और फिजिशियन न होने के चलते हिसार के विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई जाती है। बता दें कि दिव्यांग प्रतिशतता को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कैंप लगाया जाता है। इसमें फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, जाखल, भट्टू, भूना क्षेत्र के आवेदन करने वाले दिव्यांगों का मेडिकल किया जाता है। विशेषज्ञ रिपोर्ट में प्रतिशतता दर्ज करते है इसके बाद संबंधित दिव्यांग को प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
कोट
मेडिकल कैंप में फिजिशियन नहीं आए है। करीब 10 दिव्यांगों को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। मनोचिकित्सक डॉ. गिरीश छुट्टी पर थे, इसके चलते वह डयूटी पर आने के बाद मेडिकल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें