फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग शुरू

विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में दा​खिला प्रक्रिया में भाग लेते हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। पहली मेरिट सूची के तहत दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कॉलेजों में 70 फीसदी तक सीटें खाली रह गई हैं। वीरवार को शुरू हुई फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेडा में 300 सीटों पर सिर्फ 122 दाखिले हुए हैं। एमकॉम संकाय में जहां 60 सीटें हैं वहां सिर्फ 11 दाखिले ही हो पाए हैं।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 24 अगस्त तक चलेगी। 16 अगस्त तक विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस देनी होगी और इसके बाद 24 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस लगेगी। जिले के सात महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। वहीं महाविद्यालयों में स्नातक में भी 60 फीसदी तक सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं और 14 अगस्त तक प्रक्रिया चलेगी। ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे।

महाविद्यालय भोड़िया खेडा में पीजी में हुए दाखिले
संकाय सीटें दाखिले
इकोनॉमिक्स 40 19
इंग्लिश 40 12
हिंदी 40 18
राजनीतिक विज्ञान 40 22
मनोविज्ञान 40 12
संस्कृत 40 28
एमकॉम 60 11
आईटीआई में दोबारा आवेदन शुरू
आईटीआई में खाली सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यार्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। 12 अगस्त से रोजाना दोपहर साढ़े 12 बजे तक मेरिट कार्ड लिए जाएंगे और फिर मेरिट सूची तैयार करके ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। जिले के पांच आईटीआई में प्रक्रिया चल रही है और करीब 40 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

कोट
स्नातक में कई महाविद्यालयों में काफी सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र ज्याणी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें