फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोगों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sun, 04 Jan 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एडीआर सेंटर में नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण करते कर्मचारी। सूचना विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत शनिवार को एडीआर सेंटर में नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गायत्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेएम गायत्री ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है जो विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा देश की शक्ति है और यदि वहीं नशे की चपेट में आ जाता है तो राष्ट्र की प्रगति बाधित हो जाती है ऐसे में युवाओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें और खेल, योग, पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों व पैनल अधिवक्ताओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें