फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटवारियाें की हड़ताल से लोग परेशान, एक दिन में अटकी 400 रजिस्ट्री

विज्ञापन
पटवारियों के धरने को संबो​धित करते पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में पटवारियों की हड़ताल जारी है और इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित काम करवाने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी फतेहाबाद में करीब 400 रजिस्टि्रयां नहीं हो पाई। फर्द निकलवाने आए लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आय प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं पटवारी व कानूनगो मंगलवार को भी लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

धरने को पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया व आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संयोजक लक्ष्य गर्ग ने अपना समर्थन दिया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने हर वर्ग का जीना दूभर कर दिया है। नए-नए फरमान लागू कर सरकार जनता को परेशान करने पर तुली है। अपने अधिकारों व हकों के लिए कर्मचारियों बार बार सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। पहले लिपिकों को धरने पर बैठना पड़ा और अब पटवारी और कानूनगो अपनी मांगों को लेकर कड़कड़ाती ठंड में धरने पर बैठने को मजबूर हैं। वहीं आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि इस हठधर्मी सरकार को आम जनता की कोई परवाह नहीं है।
लघु सचिवालय आए लोग हुए परेशान
मुझे जमीन की रजिस्ट्री करवाकर जमीन पर लोन लेना था, मगर पटवारियों एवं कानूनगो की हड़ताल के चलते मंगलवार को रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

-बलबीर, निवासी, खानपुर

फसल अवशेष प्रबंधन की सत्यापन के लिए पटवारी से जमीन की फर्द पर पटवारी के हस्ताक्षर की जरूरत थी, मगर हड़ताल के चलते हस्ताक्षर नहीं हो सके। इस फार्म अंतिम तिथि 10 जनवरी है।
विज्ञापन


-पंकज, निवासी, ढाणी ठोबा।

मैं इंतकाल करवाने के लिए 15 दिनों से कागजात पूरे करवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं और अब जब कागजात पूरे हो गए हो गए हैं, तो पटवारी के हस्ताक्षर बाकी रह गए हैं, जो नहीं हो पा रहे हैं, चार दिन से परेशान चल रहा हूं।
विज्ञापन

-अंकित, निवासी गांव कुकड़ावाली।

लोन लेने के लिए फर्द पर पटवारी के हस्ताक्षर की जरूरत थी, मगर पटवारी एवं कानूनगो की हड़ताल के चलते हस्ताक्षर नहीं हो सके।

-राजपाल, निवासी, फुलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें