फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोगों ने की डिवाइडर में कट बनाने की मांग

विज्ञापन
 डिवाइडर में कट बनाए जाने की डिमांड को लेकर रोष व्यक्त करते हुए मोहल्लावासी
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर वार्ड एक के लोगों ने मुख्य गली के सामने लोक निर्माण विभाग की ओर से डिवाइडर के बीच में कट न छोड़े जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग से डिवाइडर छोड़े जाने की मांग की। दरअसल, डिवाइडर ने होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक से पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू सिंह सैनी, निर्भय, राज खोखर, दर्शन खोखर, मनप्रीत खोखर, पूर्व पार्षद हरविंदर सोनी, तरसेम सैनी जग्गी सैनी, बीर खान, जोगी आदि ने बताया कि बुढलाडा रोड पर वार्ड एक में बिजली घर के सामने मुख्य गली जाती है। वहां पर लोक निर्माण विभाग ने डिवाइडर के बीच में कट नहीं छोड़ा। इस कारण वार्ड एक व दो में जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से फतेहाबाद रोड पर अनेक कट जहां पर जरूरत नहीं थी छोड़ दिए गए हैं। इस कॉलोनी के सैकड़ों लोगों का रोजाना आना-जाना बुढलाडा रोड से होता है, लेकिन गली के सामने कट नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन


-

एसडीएम के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए महत्वपूर्ण स्थान और सरकारी कार्यालय के आगे ही कट छोड़े गए हैं। मौके का निरीक्षण किया जाएगा। अगर जरूर और उचित हुआ तो वार्डवासियों की समस्या का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


- संदीप सचदेवा, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें