फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन ने दी टेंशन: फैमिली आईडी में आय दो लाख से ज्यादा, अपडेट होते ही बुजुर्गों की बंद हो रही पेंशन

Wed, 17 Nov 2021 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के जिला कार्यालय में पेंशन बंद होने के बाद बुजुर्ग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं अधिकारी पेंशन बंद होने का कारण खुलकर नहीं बता रहे हैं। फतेहाबाद जिले में 1 लाख 31 हजार लोग पेंशन ले रहे हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार की आय दो लाख से ज्यादा है और बुढ़ापा पेंशन ले रहे हैं तो एक नई टेंशन आनी शुरू हो गई है। पेंशन बंद होनी शुरू हो गई है। कारण ये ही माना जा रहा है कि परिवार पहचान पत्र पेंशन के साथ अपडेट होने के बाद तकनीकी ब्रांच से बंद होने लगी है। कई बुजुर्गों के बैंक खाते में अक्तूबर माह की पेंशन नहीं आई है। जिस कारण बुजुर्ग परेशान है।

विज्ञापन


हरियाणा के फतेहाबाद के जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में बुढ़ापा पेंशन न आने को लेकर रोजाना चार से पांच बुजुर्ग चक्कर काट रहे है लेकिन अफसर खुलकर स्पष्ट कारण नहीं बता रहे है। इस संबंध में मुख्यालय से भी कोई पत्र जारी नहीं हुआ है लेकिन माना ये ही जा रहा है कि पेंशन परिवार पहचान पत्र अपडेट होने के बाद बंद हो रही है, जिन्होंने परिवार पहचान पत्र में आय दो लाख से ज्यादा दर्ज करवाई है उनकी पेंशन बंद होनी शुरू हो गई है। अनौपचारिक रूप से अधिकारी भी ये ही कारण मान रहे है लेकिन अभी तक कोई आंकड़ा या पत्र जारी न होने के कारण अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे है। 

पेंशन के लिए ये शर्तें है जरूरी 

  •  परिवार की आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 
  •  पेंशन के लिए उम्र 60 साल से ज्यादा होनी चाहिए। 
  •  पात्र हरियाणा निवासी होना चाहिए। 
  •  आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र दर्ज होना चाहिए। 

विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र अपडेट का लक्ष्य - 2 लाख 61 हजार 637
परिवार पहचान पत्र अपडेट हुई - 2 लाख 53 हजार 529
जिले में पेंशन धारक - 1 लाख 31 हजार 

यह भी पढ़ें ः सीएम ने की घोषणा: सूई में वन प्रोडक्ट, वन ब्लॉक के तहत 50 एकड़ में बनाएंगे औद्योगिक कलस्टर 
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि रोजाना कार्यालय में चार से पांच ऐसे मामले आ रहे है, जो कि ये कह रहे है कि उनकी पेंशन नहीं आई है। जब वह मुख्यालय में पता करते हैं तो बताया जाता है कि तकनीकी ब्रांच से पेंशन बंद की गई है। परिवार पहचान पत्र अपडेट होने के बाद ये दिक्कत आ रही है। जिन लोगों की परिवार पहचान पत्र में आय दो लाख से ज्यादा है उनकी पेंशन लेने में दिक्कत आ सकती है। 

मेरी बुढ़ापा पेंशन अक्तूबर माह में बंद हो गई थी, कार्यालय में पता करवाया तो कारण ये ही बताया गया कि परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा है इस लिए काट दी गई है। - कृष्ण कुमार, फतेहाबाद निवासी 

रिवार पहचान पत्र के कारण पेंशन बंद होने संबंधित अभी तक कोई पत्र मुख्यालय से नहीं आया है। पेंशन नहीं आने के केस रोजाना रूटीन में आ रहे है और उनका चेक भी किया जा रहा है। जिन लोगों की पेंशन बंद हो रही है कारण क्या है मुख्यालय से पत्र आने के बाद ही कहा जा सकता है। - इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें