फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओपीडी के बाहर मरीजों को अब गर्मी में नहीं करना होगा इंतजार, लगाए कूलर

Thu, 30 May 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चर्म रोग और टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर मरीजों को गर्मी में अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कॉरिडोर में वेटिंग एरिया की व्यवस्था की है। कॉरिडोर में बैठकर मरीज अब अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। यहां पर मरीजों के बैठने के साथ कूलर और पंखे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सबसे ज्यादा ओपीडी चर्म रोग विशेषज्ञ और टीबी रोग विशेषज्ञ की होती है। इन ओपीडी में आने वाले मरीजों को दो से तीन घंटे तक अपनी बारी का इंतजार गर्मी में करना पड़ रहा था। चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर शेड और पंखे की व्यवस्था थी लेकिन अधिक गर्मी के कारण दिक्कत आ रही थी। इसी के चलते अब कॉरिडोर में व्यवस्था की गई है। यहां पर दोनों ओपीडी के मरीज अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे। चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी रोजाना 200 से 225 तक हो रही है इसके अलावा टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 125 से 150 मरीज रोजाना आ रहे है।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा को देखते हुए कॉरिडोर में व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों के लिए कूलर लगा दिए गए है। इसके अलावा बैठने के लिए भी व्यवस्था रहेगी।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें