फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बरामदे में देखे मरीज, एक्स-रे की मशीन न चलने से मरीज हुए परेशानी

Fri, 01 Aug 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिजली नहीं होने से बाहर बरामदे में सेवाएं देते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में बिजली आपूर्ति की हॉटलाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बिजली व्यवस्था बाधित रही। शुक्रवार को सुबह 9 बजे लेकर शाम छह बजे तक बार-बार बिजली के कट लगे।
विज्ञापन

इससे चिकित्सकों को बाहर बरामदे में बैठकर ओपीडी देखनी पड़ी। एक्स-रे की मशीन न चलने से मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहे। अस्पताल में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए निगम के कर्मचारी दिनभर लगे रहे।
हालांकि अस्पताल के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति सुचारु रही। अस्पताल में बिजली के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से एक में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे एक्स-रे मशीन, खून जांच और ईसीजी आदि की मशीनें नहीं चल सकीं। इसके अलावा कई भी कंप्यूटर बंद रहे। इससे फीस व अन्य रसीद काटने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

:: :::
बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी आने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही है। हालांकि आपूर्ति को बहाल करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी लगे रहे। अस्पताल में पहुंचे मरीजों की हरसंभव सुविधा देने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. गुंजन बंसल, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें