फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मरीजों को नहीं लगी वैक्सीन, फतेहाबाद में हांफा सर्वर

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पीएचसी के डॉक्टर हनुमान उपचार करते हुए संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। जिले के 18 अस्पतालों में डॉक्टर पूरी तरह हड़ताल पर रहे। जिले के 84 डॉक्टरों में से 69 हड़ताल पर रहे। 6 में से 2 एसएमओ भी हड़ताल में शामिल रहे। जाखल सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में कुत्ते के काटने के बाद पहुंचे मरीज को एंटी रेबीज वैक्सीन तक नहीं लग पाई।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आपातकालीन वार्ड पीएचसी पर अनुबंध के तहत तैनात डॉक्टरों ने संभाला। यहां ई-उपचार सर्वर बुधवार सुबह करीब तीन घंटे डाउन रहा। इससे मरीजों की पर्ची नहीं कट पाई। दोपहर 12 बजे सर्वर बहाल होने के बाद पर्चियों का काम शुरू हुआ। इस दौरान मरीज लंबी लाइनों में खड़े होकर परेशान होते रहे। पीएचसी अशोक नगर में स्वास्थ्य सेवाएं तीन दिन से बंद हैं जबकि वहां तैनात डॉक्टर हनुमान की ड्यूटी फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में लगा दी गई है।

हालांकि जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन बाद मनोरोग और चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी बुधवार को स्थायी रूप से शुरू कर दी गई। टोहाना नागरिक अस्पताल, सीएचसी जाखल, भूथनकलां, भट्टूकला, बड़ोपल, भूना सहित 18 स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं ठप रहीं। रतिया नागरिक अस्पताल में भी 5 में से 4 डॉक्टर हड़ताल पर होने से व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन




ईएनटी और नेत्र रोगियों के नहीं हो पाए मेडिकल

सोमवार को नागरिक अस्पताल में आयोजित दिव्यांग जांच शिविर में मनोरोग और हड्डी रोग से संबंधित दिव्यांगों के मेडिकल तो हुए, लेकिन ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने के कारण संबंधित दिव्यांगों का मेडिकल नहीं हो पाया।



अग्रोहा मेडिकल से 10 विशेषज्ञ भेजे

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ओपीडी चलाने के लिए बुधवार को तीसरे दिन भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से 10 प्रशिक्षु चिकित्सक बुलाए गए। प्रशिक्षुओं ने टीबी, नेत्र, ईएनटी सहित कई ओपीडी संभाली।



डेंटल सर्जन के सहारे चल रही कई ओपीडी

जिले की 14 पीएचसी में मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं, लेकिन अधिकांश डॉक्टर हड़ताल में शामिल रहे। कई सीएचसी पर डेंटल सर्जनों ने ओपीडी संभाली, जबकि टोहाना, रतिया, भट्ठूकला, भूथनकलां और बड़ोपल में आरबीएसके के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की।



:::::::::::

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में अग्रोहा मेडिकल से 10 डॉक्टर बुलाए गए हैं। यहां सेवाएं जारी हैं। पीएचसी और सीएचसी में भी व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें