फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टीसीसी में नहीं आए मरीज, 676 की ही काउंसिलिंग, मात्र दो ने छोड़ा धूम्रपान

Fri, 30 May 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में तंबाकू निषेध को लेकर बना टीसीसीसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के मनोरोग विभाग में करीब साढ़े तीन साल पहले टीसीसी यानि तंबाकू निषेध केंद्र की शुरूआत की गई थी। इसका मकसद काउंसिलिंग व दवाओं की मदद से लती को छुड़वाया जा सके।
इन साढ़े तीन साल में मात्र 676 लोगों को रजिस्टर्ड किया गया और उनकी काउंसिलिंग की गई। इनमें से दो लोगों ने ही धूम्रपान करना छोड़ा है। वर्ष 2024-25 में 149 लोगों की काउंसिलिंग की गई, इसमें एक भी महिला शामिल नहीं रही और मात्र एक ही व्यक्ति ने तंबाकू छोड़ा है।
विज्ञापन

वजह ये भी मानी जा रही है कि फॉलोअप न लेने के कारण स्वास्थ्य विभाग तंबाकू नहीं छुड़वा पाया। यही नहीं टीसीसी में सिर्फ मनोचिकित्सक की ओपीडी में आने वाले मरीजों को ही इसमें शामिल किया गया।
अस्पताल की अन्य ओपीडी से रेफर करके मरीज ही नहीं भेजे गए, जबकि सबसे ज्यादा संबंधित मरीज टीबी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ समेत अन्य ओपीडी में रहते हैं। इन मरीजों की काउंसिलिंग के लिए टीसीसी में भेजा हीं नहीं गया।
दंत चिकित्सक की ओपीडी में रोजाना प्री कैंसर के चार से पांच मामले

उप सिविल सर्जन एवं दंत चिकित्सक मेजर डॉ. शरद तुली का कहना है कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है। धूम्रपान है या फिर सीधे तंबाकू के सेवन से मुंह के अंदर असर पड़ता है। त्वचा की जो परत है वह गलनी शुरू हो जाती है और कैंसर का रूप लेती है। दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में जांच के दौरान हर माह चार से पांच केस प्री ओरल कैंसर के सामने आ रहे हैं। मुंह का कम खुलना, खाने में दिक्कत होना, अल्सर होना प्री ओरल कैंसर के लक्षण है। मरीज अगर समय रहते तंबाकू छोड़ देता है और उपचार शुरू होता है तो बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर समय पर उपचार नहीं लेते है तो मुंह के कैंसर की तरफ बढ़ जाते हैं।

-



फेफड़ों पर डालता है सीधा असर

नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि बीड़ी-सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। तंबाकू सीधा फेफड़ों पर असर डालता है और इससे सांस लेने में दिक्कत होती है। उसके बाद धीरे-धीरे फेफड़े कमजोर हो जाते हैं।

-

एक साल में काटे 301 चालान :

स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक 31 चालान काटे हैं। इनसे विभाग ने 14,750 रुपये जुर्माना वसूला है। इसी तरह से अप्रैल 2025 में अभी तक 25 चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन




:: तंबाकू के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर चालान भी काटे जा रहे हैं। लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक होने की जरूरत है। कैंसर का सबसे बड़ा कारण भी यही है। तंबाकू फेफड़ों पर भी सीधा असर डालता है।

- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें