फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना की गलियों में सीवर लाइन बिछाने की राह हुई आसान, 2.5 करोड़ रुपये मंजूर

Fri, 21 Aug 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।नगर पालिका हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव पारित करते हुए चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा। स्वयं
विज्ञापन
भूना। शहर की करीब 80 गलियों में लंबे समय से अटकी सीवर लाइन बिछाने की योजना अब सिरे चढ़ने की उम्मीद है। नगर पालिका हाउस की शुक्रवार को हुई बैठक में करीब आठ किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस काम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा ने की। बैठक में शहर में सीवर लाइन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। चेयरपर्सन ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों की करीब 80 गलियां अभी सीवरेज सुविधा से वंचित हैं। इन गलियों में लंबे समय से सीवर लाइन बिछाने की मांग की जा रही थी। बजट उपलब्ध नहीं होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने बताया कि सीवर समस्या के समाधान के लिए उन्होंने शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल से कई बार बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि मंत्री ने प्रदेश की नगर पालिकाओं और नगर परिषदों को लंबित सीवरेज लाइन के काम कराने की अनुमति दी है। इसके तहत भूना के लिए भी बजट उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन बिछने से लोगों को गंदे पानी और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने बजट उपलब्ध कराने पर मंत्री विपुल गोयल का आभार जताया।
बैठक में वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद राहुल दहिया, प्रकाश पाशु, सुशील सोनी, रोहतास जांगड़ा, शीला दहिया, पूजा छोकरा, पूनम सिंगला, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग शर्मा, बलजीत सोनी और संजीव छोकर सहित अन्य मौजूद रहे।

बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद अब सभी वार्डों की बकाया गलियों में सीवर लाइन डालने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाए जाएंगे। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद शहर की करीब 80 गलियों में सीवर लाइन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

- अर्पणा पंकज पसरीजा, चेयरपर्सन, नगर पालिका, भूना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें