फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 7.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विदेश भेजने एवं वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 7,35,500 रुपये की धोखाधड़ी मामले में सदर थाना पुलिस ने गुरप्रीत निवासी गांव महराना, तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जॉर्जिया में वर्क वीजा और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर शिकायतकर्ता के बेटे से अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवाई थी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा प्रभारी निरीक्षक जसवंत ने बताया कि गांव भूथन खुर्द निवासी सुरजीत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका बेटा पंकज विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान आरोपी गुरप्रीत ने बताया कि उसका जानकार विदेश भेजने और वर्क वीजा लगवाने का काम करते हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पंकज को जॉर्जिया में वर्क वीजा दिलवाकर काम दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए एयर टिकट सहित करीब साढ़े चार लाख रुपये प्रति व्यक्ति खर्च बताया। आरोपियों के कहने पर विभिन्न तिथियों में फोन-पे व गूगल-पे के माध्यम से लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर उसके बेटे से 7 लाख 35 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की गई। जांच के आधार पर सदर थाने में 9 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें