टोहाना। धुंध का असर ट्रेनों पर भी पड़ रह है। जिस कारण लंबी दूरी से लेकर अन्य ट्रेनें भी देरी से चल रही रही हैं। वहीं धुंध के कारण ट्रेन रद्द भी हो गई। जिस कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार दोपहर को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन रद्द होने की सूचना मिली तो यात्री भड़क उठे। यात्रियों के अनुसार रेलवे कर्मचारी ने पहले तो उनकी टिकट काट दी। कुछ समय बाद कर्मी ने ट्रेन के देरी से आने की बात कही गई और बाद में उसे रद्द बता दिया गया। एक महिला यात्री ने बताया कि उसे इस ट्रेन से जींद जाना था, शनिवार को उसका दिल्ली में पेपर होना है।
महिला के अनुसार उसने एप पर ट्रेन देखी थी उसमें वह देरी से दिखाई जा रही थी। जिस पर उन्होंने टिकट ले ली। मगर थोड़ी देर बाद फिर ट्रेन के रद्द होने की बात कह दी गई। यात्री सुरेश ने बताया कि धुंध के चलते ट्रेनें लेट तो हो रही है, लेकिन टिकट काटने के बाद रद्द करने की बात कहना गलत है। दूसरी तरफ हिसार जींद पैसेंजर ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से टोहाना रेलवे स्टेशन पर आई तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को टोहाना रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस करीब साढ़े 11 घंटे देरी से आई, जबकि नांदेड़ एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे देरी से गई। स्टेशन मास्टर ललित कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पहले ट्रेन को लेट दिखाया था तो यात्रियों द्वारा टिकट ली गई। कुछ समय बाद ट्रेन को जाखल में रोकने की बात करते हुए रद्द कर दिया गया।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।