फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निजी बसों के नियमित रूप से न चलने पर यात्री परेशान

Sun, 17 Aug 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कुलां के बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुलां। निजी बस संचालकों की मनमानी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाया कुलां होकर टोहाना रतिया रूट पर प्राइवेट बस संचालकों द्वारा अपनी मनमर्जी से अनियमित संचालन किया जा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि निजी बस संचालक आपस में सांठगांठ कर एक दिन बाद बस का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति ये है कि जैसे इस रूट पर दो निजी बसों का नियमित रूप से संचालन तय है, लेकिन होता यह है कि संचालक आपसी तालमेल से एक दिन में दो बसों में से एक ही चलाते हैं। इससे दोनों बस संचालकों को फायदा होता है, क्योंकि एक बस को सवारी ज्यादा मिल जाती है। एक दिन में निर्धारित बसों से कम बसों का संचालन किए जाने से यात्रियों को काफी समय रुककर बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
यात्रियों सुरेंद्र, सत्य प्रकाश, कुलदीप, पवन आदि ने बताया कि बस स्टैंड से मिली बसों की समय सारिणी में हालांकि शाम के समय करीब 10 मिनट बाद बस का संचालन तय है, लेकिन एक दिन सभी बसें ना चलने से अपने निर्धारित समय से काफी देरी बाद आती है। इस वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय बर्बाद होता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा पहले भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन




क्या कहते हैं यात्री

कुलां निवासी विनोद, लखविंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन शाम के समय टोहाना में ट्यूशन पढ़ने जाती है। जहां ट्यूशन के बाद वो देर शाम को कुलां लौटती हैं। निजी बसों के नियमित रूप से न चलने पर उनकी बेटी को करीब आधा घंटा बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जिससे उसे घर पहुंचने में काफी देरी हो जाती है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शाम को करीब 6.45 बजे टोहाना बस स्टैंड पर पहुंच जाती है, जबकि वहां से बस सवा 7 बजे चलती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने टोहाना से बसों की समय सारिणी प्राप्त की है। जिसमें शाम को करीब 6.40 बजे एक निजी बस वहां से सवारी लेकर चलती है, जबकि उसके बाद भी दो निजी बसों 6.48 व 6.57 का समय निर्धारित है, लेकिन यह बस नहीं पहुंच रहीं है। उनका आरोप है कि बस के समय के बारे में यदि जब बस स्टैंड पर पूछताछ की जाएं तो वहां तैनात कर्मी सही से जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन




यह मामला मेरे संज्ञान में है। बसों का नियमित संचालन कराने का अधिकार आरटीओ के पास है। हमने इसकी रिपोर्ट बना कर पहले ही आरटीओ को भेज दी है।
- विनोद कुमार, संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें