फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फैक्टरी का जहरीला पानी जमीन में छोड़ने से भूजल और मिट्टी हो रहे प्रदूषित

Sun, 17 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फैक्ट्री के ​खिलाफ आंदोलन करने को लेकर बैठक करते ग्रामीणों। संवाद
विज्ञापन
कुलां। टोहाना रोड पर गांव सलेमपुरी के समीप स्थापित ऑयल फैक्टरी स्थानीय लोगों के लिए गंभीर मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्टरी से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी जमीन के भीतर बोरिंग के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। इस कारण भूजल और मिट्टी दोनों प्रदूषित हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसान लीलूराम, सुरेश फौजी, बलवान सिंह, बलविंदर सिंह, रणधीर सिंह, विजेंद्र सिंह, भल्लाराम आदि ने बताया कि इस जहरीले पानी के कारण क्षेत्र में बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। रविवार को गांव धारसूल की गोशाला में हुई बैठक में कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि 20 अगस्त से फैक्टरी के बाहर धरना शुरू किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।बैठक में धारसूल कलां, धारसूल खुर्द, सलेमपुरी, आकांवली, इंदाछोई, गुलरवाला, दीवाना, रताथेह जैसे गांवों के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी से निकलने वाला जहरीला पानी न केवल पीने के पानी को दूषित कर रहा है, बल्कि खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग हो रहे बोर के पानी में भी कार्बन साफ दिखाई देता है। इससे स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले भी इस विषय में एसडीएम टोहाना, जिला उपायुक्त और मुख्यमंत्री को शिकायत कर चुके हैं। यहां तक कि चार माह पहले धरना प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अब तक फैक्टरी संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब ग्रामीणों ने इसे जल बचाओ आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है और गांव-गांव जाकर लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें